रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
फ़तेहगंज पश्चिमी-धोबी समाज सम्मेलन बाबा संत गाडगे युवा सेवा समिति के तत्वाधान हुआ।
मीरगंज विधानसभा के क्षेत्र में हुये सम्मेलन में धोबी समाज के लोगों बड़ी संख्या में भाग लिया ।कार्यक्रम के आयोजक राजेश दिवाकर जिला अध्यक्ष, राकेश दिवाकर, रामपाल दिवाकर, प्रवेंद्र कुमार दिवाकर ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर का फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
उसके बाद सम्मेलन में आये लोगों का फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा संत गाडगे जी ने पिछड़ेपन को दूर करने के लिए शिक्षा पर विशेष जोर दिया था उन्होंने घर त्याग कर पूरे समाज को शिखर पर पहुंचाने के लिए काम करके महान संत होने का प्रमाण पत्र दिया आज युवा पीढ़ी उनकी प्रेरणा पर चलकर उच्च स्तर पर पहुंच सकते हैं। सम्मेलन में मुनीश दिवाकर प्रधान, श्रीपाल दिवाकर प्रधान, रमेश चंद्र दिवाकर प्रधान, महावीर दिवाकर प्रधान, छोटे लाल दिवाकर प्रधान, भजनलाल दिवाकर पूर्व प्रधान, नरेश दिवाकर पूर्व प्रधान, अशोक दिवाकर, वीरू दिवाकर, पप्पू दिवाकर, मनोज कुमार भास्कर आदि लोग सम्मलित हुये।