Breaking News
WhatsApp Image 2024 12 17 at 1.20.38 PM

हरियाणा में 50 लाख से ज्यादा सदस्य पार्टी में जोड़ें जायेंगे:विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने के बाद हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर हैं और भाजपा के सदस्य बनने के लिए हरियाणा की जनता में खासा उत्साह है। WhatsApp Image 2024 12 17 at 1.20.38 PMप्रदेश में भाजपा का लक्ष्य 50 लाख लाख नए सदस्य जोड़ने का है और अभी तक 35 लाख से ज्यादा नए सदस्य बन चुके हैं। गोयल ने कहा कि अगले कुछ दिनों में हम सदस्यता अभियान को पूर्ण करेंगे और प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा नए सदस्य जोड़ेगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार लगातार योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को सशक्त करने और प्रदेश का विकास कर रही है जिससे प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है और हजारों की तादाद में लोग लगातार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन रहे हैं।

प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भाजपा के सक्रिय सदस्य बने। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा,फरीदाबाद सक्रिय सदस्यता अभियान के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल,फरीदाबाद विधानसभा के सक्रिय सदस्यता संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर,पंकज सिंगला,मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी,नीरज मित्तल आदि उपस्थित रहे। गोयल ने कहा कि हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति और सामर्थ्य हैं। साधारण सदस्यता के साथ भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू हो चूका है और जो कार्यकर्त्ता अपने साथ 50 सदस्य जोड़ेगे उसे ही पार्टी में सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा और सक्रिय सदस्य को ही पार्टी संगठन में मौका दिया जायेगा।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि फरीदाबाद में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है और हमारे सभी मंत्रियों विधायकों और पदाधिकारियों को भी सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। वोहरा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली द्वारा शुरू किये गये सक्रिय सदस्यता अभियान में भाग लेकर सभी कार्यकर्त्ता भाजपा के सक्रिय सदस्य बने।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *