Breaking News

बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है मोदी-योगी सरकार: राजेश त्रिपाठी

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। बड़हलगंज नदियों में आई बाढ़ से मानवीय संकट जरुर पैदा हुआ है, जनता को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रत्येक बाढ़ पीड़ितों के साथ केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार खड़ी है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार विभिन्न कदम उठा रही है। उक्त बातें मंगलवार को पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने बड़हलगंज विकास खण्ड के डेरवा चौराहे पर लखनौरा गांव के लगभग 300 बाढ़ पीड़ित परिवारों में बाढ़ राहत सामग्री के वितरण के दौरान कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ बाढ़ पीड़ितों के साथ ही नहीं खड़ी है, अपितु भविष्य में बाढ़ की विभीषिका कैसे रोका जाये इसके लिए भी विभिन्न कदम उठा भाजपा सरकार उठा रही है। गौरतलब है कि सोमवार की तड़के सुबह जिलाधिकारी ने बाढ़ से घिरे गांवों का दौरा किया था, तथा तहसील प्रशासन को जल्द से जल्द अधिक से अधिक परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया जाये। जिसके बाद इसका असर साफ दिखने लगा। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, अष्टभुजा सिंह, प्रशांत शाही, सूरज, कानूनगो सुरेश कुमार सहित हल्का लेखपाल मौजूद रहें।

About IBN NEWS GORAKHPUR

Check Also

शादी समारोह से वापस घर जा रहे अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराकर पलटी, एक कि मौत, चार घायल

  मीरजापुर। बारात से होकर घर को वापस लौटते समय रास्ते में कार अनियंत्रित होकर …