Breaking News
6670052d 8035 420f 9861 90b1f0cdece4

मोदी सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलती है:पूर्व मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट 6670052d 8035 420f 9861 90b1f0cdece4

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में नाहर सिंह स्मारक समिति द्वारा बल्लभगढ़ रियासत के वीर योद्धा राजा नाहर सिंह की अष्ठधातु प्रतिमा का अनावरण किया गया जिसमें अनेक राजनैतिक हस्तीयों ने शिरकत की। इससे पहले इसी माह में भारतीय जाट समाज द्वारा बल्लभगढ़ के ही राजा नाहर सिंह महल में भी एक प्रतिमा का अनावरण किया गया।

इस मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले राजा नाहर सिंह की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वललन किया और सभी जाट समाज खाप का धन्यवाद करते हुए समिति कों सफल कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी। पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा की महापुरुषों की विरासत को संभालना बहुत ही जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों कों उनके त्याग और समर्पण की याद दिलाई जा सके।इस मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने राजा नाहर सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्वागत भी किया और इससे पहले पूर्व मंत्री विपुल गोयल का समिति के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की मोदी सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलती है फिर वो बेशक़ हमारी हिन्दू संस्कृति की धरोहर हों या हमारे आस्था के केंद्र हों इन सभी कों मोदी सरकार ने जीर्णोद्धार करने का काम किया है। पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर मूर्ति स्थापना में जिन्होंने भी सहयोग किया उन सभी का धन्यवाद भी किया।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मंच से कहा की 1857 की क्रांति में जिस तरह राजा नाहर सिंह ने अंग्रेजों को दिल्ली में घुसने तक नहीं दिया था ठीक उसी प्रकार भी जाट रेजिमेंट जब 23 बटालियनों के साथ निकलती हैं तब दुश्मन भी थर थर काम्पते हैं और आज दुश्मन मां भारती की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। इस मौके पर विपुल गोयल ने सभी से आह्वान भी किया की राजा नाहर सिंह महल तो शहीदों की वीर गाथा स्वयं कहता ही हैं और आज दशहरा मैदान में लग रही विशालकाय प्रतिमा भी पुरे एनसीआर को उनकी शहादत की याद दिलाएगी।

विपुल गोयल ने कहा की हम सब अगर एक छोटी बुकलेट शहीदों की शहादत पर छपवाए और उनके आज़ादी में दिए योगदान कों आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाए तो वीरो कों एक सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी,केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, राजेश नागर विधायक तिगांव, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,टिपर चंद शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता,शारदा राठौर पूर्व विधायक बल्लभगढ़ सहित कई विधायक और पूर्व विधायक सहित इलाके के पंच भी मोजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *