Breaking News

विधायक सतीश फागना सभी अधिकारियों के साथ की बैठक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बैठक में विधायक सतीश फागना ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और नए प्रस्तावित कार्यों को लेकर विस्तृत निगम और एफएमडीए के अधिकारियों और पार्षदगण के साथ विस्तृत चर्चा की ।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द अमल में लाया जाए,ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

विधायक सतीश फागना ने कहा कि एनआईटी विधानसभा को लगभग 28 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ रही है लेकिन उनकी विधानसभा में 11 से 18 एमएलडी पानी पहुंच रहा है। इस लिए अवैध कनेक्शनों को काट कर पानी के बूस्टर में पर्याप्त पानी पहुंचाया जाए ताकि पानी की सप्लाई सही तरीके से की जा सके। विधायक सतीश फागना ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए पानी की सप्लाई बढ़ाई जाए।

गर्मियों में पानी के टैंकरों के टेंडर की स्थिति स्पष्ट करने और गंदे पानी की निकासी के लिए गोच्छी ड्रेन की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एनआईटी क्षेत्र के लिए आने वाली पानी की लाइन से अन्य स्थानों पर दिए गए कनेक्शनों को बंद किया जाए तथा एफएमडीए की लाइनों में लगे अवैध कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की जाए।

सारन स्कूल रोड पर पुरानी सीवर लाइन बदलकर बड़ी लाइन डाली जाए और इसके साथ-साथ स्ट्रॉम वाटर लाइन भी डाली जाए तथा नाले को गोच्छी ड्रेन से जोड़ा जाए। विधायक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में नालियों,पुलियों और सीवर की मरम्मत संबंधी कार्यों की फाइल तैयार की जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों की कमी को पूरा कर प्रत्येक वार्ड में कर्मचारियों को समान रूप से तैनात किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जेसीबी,ई-रिक्शा,मैन पावर और छोटे ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में सेक्टर-25 से वार्ड-6 तक 6 इंच की पानी की लाइन डालने,सेक्टर 25 बूस्टर को एफएमडीए को हैंडओवर करने,डबुआ जाट धर्मशाला के पास लगाए गए बैरियर को हटाने,जनता कॉलोनी से डबुआ बूस्टिंग के लिए एक घंटे अतिरिक्त पानी देने तथा सेक्टर-22 श्मशान घाट से सोहना रोड तक गोच्छी ड्रेन/नाले को दोबारा बनाने के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि डबुआ रोड और सोहना रोड पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने,लेजर वैली पार्क के निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट करने,विधानसभा क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर मेन गेट लगाने की फाइल की जानकारी देने और डबुआ प्याली चौक से लेकर नंबर-3 पुलिया तक अतिक्रमण हटाकर ग्रीन बेल्ट पर पार्क बनाने के निर्देश दिए गए।विधायक ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने और जिन ठेकेदारों ने अभी तक अपना काम शुरू नहीं किया है उनके कार्यों के नए टेंडर निकालने या ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिए। साथ ही एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर बेंच लगाने की बात भी कही।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और तय समय सीमा में कार्य पूरे किए जाएं,ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा  ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा रखी गई समस्याओं पर तुरंत कार्य करने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए हैं ।

और कहा कि अधिकारी जल्द से जल्द कार्य की प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे ताकि समस्याओं का समाधान समय पर हो सके और विकास की गति को रफ्तार मिल सके। बैठक में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित एफएमडीए के अधिकारी,पार्षदगण और निगम के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …