Breaking News
de9d8f92 16eb 48b4 a423 b64b5f3245e3

विधायक राजेश नागर ने घरौंडा में खोला विकास कार्यों का पिटारा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टde9d8f92 16eb 48b4 a423 b64b5f3245e3

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने गांव घरोडा में विकास कार्यों का पिटारा खोला। उन्होंने यहां एक करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाना उनका उद्देश्य है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पूरा आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है।
विधायक नागर ने कहा कहा कि पूरे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और दैनिक जरूरतों से लेकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों को अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की सरकारों में सभी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं और भाजपा अपने मूल मंत्र अंत्योदय के अनुसार लाभ की पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी विकास को पहुंचाने में लगी है। उन्होंने गोद लिए हुए गांव घरोड़ा में एक करोड़ की लागत से स्टेडियम बनाने के कार्य की शुरुआत करवाई।

वहीं 50 लाख की लागत से बारात घर का निर्माण और बाउंड्री वॉल का काम शुरू करवाने का शुभारंभ किया। इसके साथ ही लाखों की लागत से गांव की स्ट्रीट लाइटों के सुधार कार्य की भी शुरुआत करवाई। उन्होंने गांव के बुजुर्गों से नारियल फुड़वाकर सभी कार्यों की शुरुआत करवाई।

इससे पहले विधायक राजेश नागर के गांव पहुंचने पर सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रिंस सरपंच,देवेन्द्र कुमार त्यागी,सुरेन्द्र कुमार त्यागी, राजकुमार त्यागी,सरपंच रामबीर, गिर्राज त्यागी ( मंडल अध्यक्ष भाजपा ),बिनेश त्यागी,सोराज त्यागी,राजिंदर तलान,पीके त्यागी (एडवोकेट ),रामकुमार त्यागी, रेशम सिंह सचिन,अमन नागर, दयानंद नागर,मनोज त्यागी घुडासन,युधिष्ठिर शर्मा,ओमप्रकाश त्यागी,साधु त्यागी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *