Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 18 at 5.42.00 PM

विधायक राजेश नागर ने जिला किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 18 at 5.42.00 PM

फरीदाबाद:भाजपा विधायक राजेश नागर ने अपने तिगांव कार्यालय पर आयोजित जिला किसान मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एक पल भी न रुकें और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सीधे सीधे जनता से संबंध है जो पार्टी की नीतियों को उन तक पहुंचाने में मदद करता है।

भाजपा में किसान मोर्चा को प्रमुख स्थान दिया गया है। यही कारण है कि भाजपा के प्रमुख पांच मोर्चों के अंदर इसको भी स्थान प्राप्त है। भाजपा नेतृत्व किसानों को बहुत ऊंचा स्थान देता है। हमारा मानना है कि किसान देश का अन्नदाता है। यही कारण है कि विपक्ष ने कितना भी झूठ फैलाया,लेकिन किसान ने भाजपा को अपना समर्थन जारी रखा और नरेन्द्र मोदी को देश का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है।

विधायक राजेश नागर ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपनी कमर को कस कर रखें और किसी भी प्रकार से लोकसभा की जीत में आगामी विधानसभा की चुनौती को न भूलें। हमें हरियाणा में भी तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास बनाना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज वोहरा,किसान मोर्चा अध्यक्ष जैजू ठाकुर,तिगांव सरपंच विक्रम प्रताप नागर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना,महासचिव सुरेन्द्र जांगडा,प्रभारी ललित नागर,सचिव कृष्णपाल अधाना,तिगांव मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा,दयानन्द नागर,राजेन्द्र नागर,विजय नागर,हरीचंद नागर,वीरू अधाना,विनोद अधाना,सतपाल नागर,नितिन नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *