Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 27 at 8.27.39 PM

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने किया मंत्री असीम गोयल का स्वागत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2024 07 27 at 8.27.39 PM
फरीदाबाद:फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में उनके सेक्टर-11 स्थित कार्यालय पर केंद्रीय राज्य मंत्री असीम गोयल का स्वागत किया गया। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक अग्रवाल वैश्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे तथा उन्होंने भी असीम गोयल के फरीदाबाद आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा,विधायक राजेश नागर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंच संचालन भाजपा नेता प्रवीन चौधरी ने किया। इस मौके पर असीम गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार के वर्ष 2019 से अब तक के कार्यकाल में जितना सम्मान अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों को भाजपा ने दिया है, उतना पहले किसी सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत सबसे बड़ी ताकत होती है।

वहीं विधायक नरेंद्र गुप्ता ने असीम गोयल का स्वागत करते हुए कहा कि असीम गोयल के व्यक्तित्व से वे काफी प्रभावित हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा मंडलाध्यक्ष से मंत्री तक का उनका सफर उनकी भाजपा के प्रति निष्ठा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा भाजपा के साथ खड़ा है और आगामी विधानसभा चुनावों में भी तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाकर भाजपा की सरकार बनाने में अग्रवाल वैश्य समाज की अहम भूमिका रहेगी। वहीं कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी असीम गोयल का फरीदाबाद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि लगातार दो बार उनके साथ-साथ असीम गोयल भी विधायक चुने गए हैं और ये इस बात को दर्शाता है कि उनकी जनता में काफी लोकप्रियता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने आए हुए अग्रवाल समाज के लोगों के साथ-साथ अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भगवान दास गोयल अध्यक्ष वैश्य अग्रवाल समाज बल्लभगढ़,राकेश गुप्ता,राकेश गर्ग,महेश आर्य,आईडी महाजन,कुलदीप अग्रवाल,पवन गुुप्ता,सुभाष गोयल,नरेश अग्रवाल,सुमेर मित्तल,मुकेश बंसल,पंकज गर्ग,जय प्रकाश,डीपी जैन,संदीप बंसल,रामकिशोर अग्रवाल,विनोद मित्तल,राधेश्याम बंसल,नीरज मित्तल,अशोक गोयल,नरेश मित्तल,कुलदीप सिंघल,योगेश गोयल,कृष्णचंद अग्रवाल,प्रमोद गुप्ता,डीसी गर्ग,हरीश मंगला, संत गोपाल,भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी,मनोज मंगला, शिव वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *