Breaking News

मीरजापुर: नक्सल प्रभावित गावों में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य होप ने उठाया

नक्सल प्रभावित गावों में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य होप ने उठाया
नशा जुआ छोड़ो शिक्षा से नाता जोड़ो- ग्रीन ग्रुप
मिर्ज़ाओ के शहर मिर्जापुर में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य होप संस्था के युवाओं ने उठाया है,BHU, DU, और काशी विद्यापीठ के छात्रों द्वारा गठित होप टीम ने नक्सल प्रभावित गांव में जाकर शिक्षा के जमीनी हकीकत की पड़ताल की।
मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में होप संस्था द्वारा गठित ग्रीन ग्रुप महिलाओं ने शिक्षा की अलख जगाने के लिए ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने कमर कस ली है। नक्सल नाम से बदनाम गांव में शिक्षा का स्तर काफी दयनीय है, ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने पहले स्वयं शपथ लेकर अपने घर और सगे संबंधी  के बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने की शपथ ली साथ ही साथ ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने अपने गांव में शिक्षा जागरूकता के लिए गांव में मार्च निकाला और घर-घर जाकर लोगों से यह अपील की अपने अपने बच्चों को  शिक्षा प्राप्त करने हेतु स्कूल भेजें और ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने यह भी आवाहन किया कि सिर्फ बेटों को ही नहीं शिक्षा देनी है बेटियों को भी स्कूल भेजें।
उन्होंने कहा सिर्फ बेटों को ही स्कूल नहीं भेजना है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम जमीनी रूप देने के लिए बेटियों को भी स्कूल भेजें। नक्सल प्रभावित गांव की शिक्षा के मामले में स्थिति यह है वहां हाईस्कूल पास बच्चों को अक्षर ज्ञान नहीं है,शिक्षा का स्तर वहां काफी दयनीय है, शिक्षा को लेकर वहां के लोग जागरुक नहीं है इस परिस्थिति में ग्रीन ग्रुप  ने वहां शिक्षा का अलख जगाने का बीड़ा उठाया है जिनको की महिलाओं ने घर-घर जाकर जागरूक की और शिक्षा को लेकर रैली भी निकाली।
ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने नारा दिया-
-गांव गांव में हो शिक्षा का उजियारा।
-सब पढ़े सब बढ़े।
– नशा जुआ छोड़ो शिक्षा से नाता जोड़ो, जैसे नारा के साथ गांव वालों को जागरुक किया गया।
होप संस्था के संदीप ने कहा की अगर बच्चों को सही से शिक्षा दिया जाए तो वह नशा जुआ जैसे कुरीतियों से दूर रहेगा और वह अपने आपको मूलधारा में शामिल कर सकेगा।

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मीरजापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *