सराहनीय कार्य जनपद मीरजापुर दिनांक-08/06/2018
श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय के निर्देशन में दि0-07/06/2018 को जनपद मीरजापुर में अवैध शराब, गाँजा, हिरोईन, पशु तस्करी,चोरी आदि में संलिप्त अपराधियो एवं जुआरियों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करायी गयी। उक्त चलाये गये अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थल पर हार जीत की बाजी लगा कर जुआ खेलते 04 जुआरी गिरफ्तार 5300 रूपये व ताश के 52 पत्ते बरामद
1- थाना चुनार में सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे 04 जुआरी गिरफ्तार, 5300 रूपये व 52 ताश के पत्ते बरामद
थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-06-06-2018 को समय 23.10 बजे उप निरीक्षक श्री कमल टावरी थाना चुनार मय हमराह गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि चेकिंग के दौरान मोहाना से 04 जुआरियों को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। मौके से 52 ताश के पत्ते, मालफण से 3600.00 रूपये व जामातलाशी से 1700.00 रूपये कुल 5300.00 रूपये बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चुनार में मु0अ0सं0-212/18 अन्तर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरण निम्नवत् हैः-
1-सन्नी उर्फ बाबू पुत्र कमला प्रसाद भारती निवासी मोहाना थाना चुनार जनपद मीरजापुर।
2-सुरेन्द्र कुशवाहा पुत्र शंकर कुशवाहा निवासी मोहाना थाना चुनार जनपद मीरजापुर।
3-रवि कुमार विश्वकर्मा पुत्र राधेकृष्ण विश्वकर्मा निवासी मोहाना थाना चुनार जनपद मीरजापुर।
4-सुरेन्द्र उर्फ झिझक सोनकर पुत्र कन्हैया सोनकर निवासी मोहाना थाना चुनार जनपद मीरजापुर।
Tags मिर्जापुर
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …