Breaking News
3fdb8cd4 38e5 478d 8c37 d4d12280554b

20 प्रतिशत सीट बढ़ाने को लेकर विधायक नरेंद्र गुप्ता को दिया ज्ञापन:जसवंत पवार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट3fdb8cd4 38e5 478d 8c37 d4d12280554b

फरीदाबाद:युवा आगाज संगठन ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज और फरीदाबाद के सभी सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने बल्लभगढ़ के विधायक कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,जिला उपायुक्त विक्रम,नेहरू कॉलेज प्रिंसिपल रुचिरा खुल्लर को सीट बढ़ाने के लिए ज्ञापन दे चुके हैं।

इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज युवा आगाज संगठन के द्वारा फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता जी को छात्रों ने ज्ञापन दिया इस दौरान छात्रों ने एडमिशन संबंधित समस्याओं को अवगत कराया। इस अवसर पर युवा आगाज संगठन के अध्यक्ष जसवंत पवार पवार ने विधायक नरेंद्र गुप्ता को जानकारी देते हुए बताया कि स्टूडेंट्स को एडमिशन में बहुत परेशानी आ रही है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में सीट फुल होने के कारण 70 से लेकर 80 परसेंट के छात्र और छात्राएं एडमिशन की लिए दर दर की ठोकरें खा रही हैं लेकिन फिर भी उनका एडमिशन नहीं हो पा रहा है।‌ जिसके कारण सभी छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को अंधकार मैं दिखाई दे रहा है।

छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज मेरी विधानसभा मैं पडता है और कोई भी छात्र एडमिशन के बगैर नहीं रहेगा इसको लेकर मैं माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात करूंगा और मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने हायर एजुकेशन कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा जी को फोन करके छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर हायर एजुकेशन मंत्री ने 24 घंटे में सीट बढ़ाने का आश्वासन दिया व विधायक नरेंद्र गुप्ता जी ने सभी छात्रों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही कॉलेजों में 20 परसेंट सीटें बढ़ जाएंगी। इस मौके पर जसवंत पवार,गौरव प्रधान,ज्योति बडगूजर,तरुना,मीता ठाकुर,दीपा,गौतम नागर,राहुल पवार,सुनील सैनी,हर्ष चौधरी,भरत,खुशबू,नंदनी,कंचन यादव,प्रीति चौधरी,मुकुल सैनी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *