Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 16 at 7.11.54 PM

कोविड 19 महामारी के अन्तर्गत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु हुई बैठक

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में श्री पद्म नारायण मिश्र, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में कोविड 19 महामारी के अन्तर्गत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज दिनांक 16.01.2023 को श्री कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की अध्यक्षता में ए०डी०आर० भवन, जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन वाद नियत कर निस्तारित करवाने हेतु समस्त तहसीलदार / सचिव तहसील विधिक सेवा समिति, अकबरपुर, टाण्डा, जलालपुर, आलापुर, भीटी एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के सापेक्ष नोटिसों के अधिक से अधिक संख्या में तामीला तथा चालानी वादों के निस्तारण हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, टाण्डा, जलालपुर, आलापुर, भीटी के साथ कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सावधानी पूर्वक बैठक का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2023 01 16 at 7.11.54 PM

इस बैठक में श्री सुनील कुमार, तहसीलदार / सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति, आलापुर, श्री धर्मेन्द्र कुमार, तहसीलदार / सचिव तहसील विधिक सेवा समिति जलालपुर, श्री जयप्रकाश यादव, तहसीलदार / सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति, अकबरपुर, श्री बंशराज राम, तहसीलदार / सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति, नीटी श्री प्रदीप सिंह, नायब तहसीलदार, टाण्डा, श्री राम बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी, आलापुर, श्री संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी, टाण्डा, श्री सुरेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी, नगर / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री शुभम कुमार क्षेत्राधिकारी, भीटी, अम्बेडकरनगर उपस्थित आये।

श्री कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादो / प्रकरणों को नियत कर निस्तारित करायें एवं नोटिसों के तामीला पर भी विशेष ध्यान दें व अपना सकिय सहयोग प्रदान करें। सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *