Breaking News

मवई अयोध्या – मवई ईद गाह में बारिश के लिए हुई नमाज ए इस्तिस्का

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

खेतों में सूख रही फसले

किसानों की आखों के सामने छाया अंधेरा

नमाजियों ने रो रो कर मांगी बारिश के लिए दुआएं

बारिश के लिए मवई के मरकजी ईद गाह में मंगलवार को विशेष नमाज अदा की गई। नमाजियों ने रो रो कर अल्लाह के दरबार में मांगी दुआएं।
कस्बा मवई स्थित ईद गाह में मंगलवार को सुबह 10.30 बजे नमाजे इस्तिस्का पढ़ी गई।इस नमाज में इलाके के लोगों ने बढ़ चढ़ कर शिरकत की।मवई ईद गाह में 10.30 बजे हाफिज फुरकान अहमद नदवी ने नमाज अदा कराई।

 

उन्होंने दुआओं में कहा कि बारिश न होने से लोग परेशान हाल है।उनकी परेशानियों को अल्लाह दूर कर दे।ए अल्लाह बिन बारिश से तपती जमीन सूख रहे खेतो को अल्लाह तू फिर से हरा भरा कर दे।कहा यह हमारे अमालो का नतीजा है अल्लाह हमारे अमाल भी सही हो जाए।अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी मांगे।बेशक अल्लाह माफ करने वाला है। इस नमाज ए इस्तिस्का में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की और बारिश के लिए दुआएं मांगी।उन्होंने कहा कि आज हमारे अमालो की वजह से इंसान तो इंसान चरिंध परिंध भी परेशान हाल है।

अल्लाह से दुआएं करे कि हमारे गुनाहों की सजा बेजुबान जानवरो को न मिले। इस मौके पर इलाके के हजारों लोगों ने नमाज अदा कर दुआएं माँगी। इस मौके पर उलमाएं दीन व एतराफ के लोग भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *