Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 18 at 5.10.38 PM

मवई अयोध्या – तेज रफ्तार से जा रहा ट्राला अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा, एक की मौत

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

✍🏻तीन गम्भीर रूप से घायल

✍🏻जिला अस्पताल में चल रहा इलाल

भेलसर निवासी मख्वापुर में अपने ननिहाल में रह रहा था मृतक

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मखवापुर गांव के पास एक ट्राला अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया।जिसमें 4 लोग घायल हो गए।घटना स्थल पर पहुंची भेलसर पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु सीएचसी रूदौली भेजवाया।एक की हालत गम्भीर देखते हुए सीधे जिला अस्पताल भेज दिया जिसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मख्वापुर गांव में अयोध्या की ओर से लखनऊ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। जिसमें एक 21 वर्षीय युवक ट्राला और दीवार के बीच चिपक गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।ट्राला की चपेट में आकर तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना ग्रामीणों ने भेलसर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय तत्काल अपने हमराहियों का0 उमेश सरोज,अक्षय कुमार,प्रधुम्न सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल एक 21 वर्षीय युवक को सीधे जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया जिसे डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

अन्य तीन घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।जहां तीनों घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाली प्रभारी शशिकांत यादव,उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार राय ने अपने हमराहियों के साथ मौके पहुंचकर बचाव कार्य मे बचाव कार्य मे जुट गए।इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया की बीती रात लगभग एक बजे लखनऊ की ओर जा रहे ट्राला संख्या यूपी 51 बीटी 2070 ने अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे मख्वापुर पुर गांव में एक घर में घुस गया जिससे घर के बाहर सो रहे चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमें अपने मामा के यहां मख्वापुर में रह रहे ग्राम पंचायत भेलसर निवासी रजितलाल पुत्र रामतेज व मख्वापुर निवासी राम पराइस पुत्र अरुण कुमार आठ वर्ष,सुभद्रा पुत्री बेनीमाधव 50 वर्ष व शांति देवी पत्नी बेनी माधव 65 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जिसमें गभीर रूप से घायल रजितलाल को प्रावेट एम्बुलेंस से सीधे जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया और अन्य तीन घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया।घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।चौकी प्रभारी ने बताया गम्भीर रूप से घायल रजितलाल पुत्र रामतेज 21 वर्ष की मौत हो गई और तीनों घायलों का इलाल चल रहा है।उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे ले लिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *