Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 14 at 6.06.50 PM

मौलाना जमालुद्दीन को जमीअत उलमा हिंद का अध्यक्ष नियुक्त गया

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःबड़खल‌ रोड पर स्थित दिल्ली वाली मस्जिद में जिला जमीयत उलमा हिंद का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने सर्व सम्मति से मौलाना जमालुद्दीन को अध्यक्ष नियुक्त गया। इस मौके पर मौलाना खालिद कासमी,मौलाना शौकत अली,महासचिव जमीअत उलमा हिंद सूबा हरियाणा पंजाब मौलाना जाहिद घासेड़ा की देखरेख में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ है। मौलाना जमालुद्दीन को जिला अध्यक्ष बनाने पर सभी ने फूल और बुके देकर सम्मानित किया।‌

जिसमें चार उपाध्यक्ष चुने गए ‌जिला जमीयत अध्यक्ष के साथ साथ चार उपाध्यक्ष एक महा सचिव एक प्रेस सचिव एक खजांची तथा पांच सेक्रेटरी बनाने का ऐलान किया। मौलाना अशरफ अली को जिला फरीदाबाद का सरपरस्त बनाया गया इस चुनाव में मौलाना खालिद कासमी मौलाना शौकत अली मौलाना जाहिद आमीनी जमीयत की तरफ से ऑब्जर्वर की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए सभी ने अपनी सहमति प्रदान की

मौलाना भाईचारा बनाये रखेंगे-सरदार ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास फाउंडेश के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सरदार खान ने कहा कि मौलाना जमालुद्दीन फरीदाबाद में अपनी टीम के साथ‌ अमन भाईचारा बनाए रखेंगे गरीब बेसहारा और मजदूरों की आवाज हर समय बने रहेंगे समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे तथा महिलाओं में भी शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान देंगे तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए हर समय आगे रहेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0004

80 फीट लंबे तिरंगे के साथ आये छात्रों को मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *