Breaking News

पटेल नगर में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान से पटेल नगर सेक्टर 4 बल्लभगढ़ में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य ढांचे पर भारी बोझ डाल दिया है सभी अधिकारी लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि घर के बाहर ना निकले सामाजिक दूरी बनाए रखें मास्क का प्रयोग करें | वहां के लोगों को घर-घर जाकर संक्रामक रोगों एवं उनके बचाव के उपायों से अवगत कराया |

उन्होंने बताया कि संक्रामक रोग रोगी के संपर्क में आने से फैलता है जिसे फैलने से रोकने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी है | उन्होंने कहा कि घरों में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए डिटोल को किसी बोतल में भरकर कोनों में छिड़काव करें, खाना खाने से पहले साबुन या डिटोल से हाथ साफ करें | उन्होंने लोगों को हाल ही में चल रहे कोरोना वायरस के बारे में भी अवगत कराया | उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा निवास करती है |

 

और कहा कि समाज के उत्थान के लिए कार्य करना ही शिक्षा का सही प्रयोग है | उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य के लिए कोई जरूरत होगी तो हम मुहैया कराएंगे | अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक हदयेश सिंह ने इस पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और आमजन से आग्रह किया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम हम समय-समय पर करते रहेंगे जिससे कि लोगों को बीमारियों और उनसे बचने के उपाय के बारे में अवगत कराया जायेगा

 

आप सभी मित्रों से निवेदन है कि आप सरकार द्वारा जारी किए गये सभी दिशा निद्रेशौ का पालन करें |
आप अपना और अपने परिवार का खयाल रखे इस अवसर पर पर धर्मेन्द्र चौधरी,लखन रावत, सुष्मिता भौमिक,नीलम शर्मा, नीलम तेवतिया,अर्चना चित्रा, पंडित तरसेम वत्स,चन्द्र भान शर्मा,विमलेश देवी,नीरज कुमार, वेदवीर सिंह,सुबोध कुमार साह, शिव शंकर राय,राजन कुमार, रुपन देवी,बेबी देवी,सुदर्शन सिंह, संजय कुमार सिंह व पटेल नगर के प्रधान हरकेश अन्य बहुत से व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे उपस्थित रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *