Breaking News

मनुष्य का प्रकृति से अटूट सम्बन्ध है। – सांसद

महाराजगज 5 जून। मनुष्य का प्रकृति से अटूट सम्बन्ध है। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी।उक्त बातें सांसद पंकज चौधरी ने धनेवा में विश्व पर्यावरण दिवस व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 50 वे जन्मदिन के अवसर उनके स्वस्थ रहने दीघायु होने की कामना कर पौधरोपण करने के उपरांत कही। उन्होंने कहाकि आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है

.

जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं।पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती।ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।।प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। इस अवसर पर प्राक्कलन समिति सभापति व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के दीर्घायु होने की कामना के साथ कहा कि पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है|

जिसमे पूरा विश्व रास्ते मे खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।विश्व पर्यावरण दिवस व यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महाराज जी के शतायु होने की कामना के साथ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में प्रकृति संरक्षण की समृद्ध परम्परा और गहरी समझ रही है। उन्होंने कहा कि पूजा के विभिन्न माध्यम और पर्यावरण की रक्षा हमारी संस्कृति के आवश्यक अंग रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को नई दिशा और विकास के पथ पर आगे ले जाने वाले विकास पुरुष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के 50 वे जन्मदिन पर तथा इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम बेहतर कल के लिए अपने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हैं।इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम नरेन जायसवाल, सुभाष चौधरी, मण्डल अध्यक्ष दीपक चौधरी, पूर्व प्रमुख राम हरख गुप्ता,अशोक विश्वकर्मा, मनोज पटेल, प्रदीप गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

मनोज शर्मा

बीउरो चीफ़  महाराजगंज

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *