Breaking News

मझौलिया प,च,: बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि मझौलिया थाना बना दलालों का अड्डा

बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि मझौलिया थाना दलालों का अड्डा बन गया है। अपराधी बेधड़क दे रहे है दिन दहाड़े घटना को अंजाम संसद ने थानाप्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगो के साथ अच्छा सांठ-गांठ बैठ गया है। सुबह शाम अपराधियों का उठना बैठना भी थाना लगा रहता है। जिससे क्षेत्र में विगत 3 महीनें से अपराध चरम पर है। चोरी, डकैती, रंगदारी, हत्या की घटना आय दिन सुनने एवंम देखने को मिल रही हैं शराबों की तस्करी, जमीनों पर कब्जा भी जोरों पर है।
वही आक्रोशितों को समझाते हुए सांसद संजय जयसवाल ने भरोसा दिया की अगर तीन दिनों के अंदर अपराधी पकड़े नही जाते हैं, तो मझौलिया थाना प्रभारी को लाईन हाजिर होना पड़ेगा।
वही चनपाटिया विधायक प्रकाश राय ने इस घटना पर आक्रोश जताया और कहा कि थाना के सामने गोली चलना।पुलिस के गाल पे
तमाचा हैं।
आपको बता दें कि मझौलिया थाना के सामने भगवती ट्रेडर्स के मालिक रविन्द्र कुशवाहा से जून 2018 को फोन कर 25 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. जिसके बाद पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया. लेकिन थाना प्रभारी की लापरवाही की वजह से कोई कार्रवाई नही की गयी. नतीजतन आज सुबह लगभग 9 बजकर 8 मिनट 40 सेकेंड पर आज्ञात अपराधियों ने दुकानदार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुकान का मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए MJK अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज एडीजी ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार को रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *