Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 30 at 1.59.55 PM

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने छात्राओं को महिला विरुद्ध क्राइम को लेकर किया जागरूक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए महिला थाना सेक्टर-16 प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में फरीदाबाद के सरकारी महिला कॉलेज सेक्टर-16 में जाकर बच्चों को महिला सुरक्षा, नारकोटिक्स,साइबर,यातायात, महिला विरुद्ध अपराध इत्यादि कानूनों के बारे में जानकारी देकर समाज में होने वाले महिलाओं के शोषण के विरुद्ध जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पेक्टर गीता टीम के साथ छात्राओं को जागरुक कर रही है। महिला कॉलेज सेक्टर-16 के सभागार में सभी छात्राओं को महिला विरुद्ध क्राइम, नारकोटिक्स,साइबर,यातायात के प्रति जागरुक करने का काम कर रही है। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं का कार्य केवल घर तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस समाज निर्माण में अपना योगदान दे सकती हैं। बहुत सी महिलाएं शिक्षा के अभाव में शोषण का शिकार होती हैं क्योंकि उन्हें इस समाज और अपने रिश्तेदारों में अपनी बदनामी का डर रहता है।

एक पति शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करता है उसके साथ मारपीट करता है और उसे बहुत ही अति भद्दी गालियां भी देता है परंतु पत्नी इन सब को सिर्फ इसलिए सहन करती है कि यदि उसने अपने पति के खिलाफ कुछ भी बोला या कोई भी कार्य किया तो उसका पति वापिस उसे छोड़ देगा और उसे वापस अपने मायके जाना पड़ेगा इसी वजह से महिलाएं शोषण का शिकार होती हैं और अपने अधिकारों जागरूकता के अभाव में पूरी उम्र दबाव में व्यतीत कर दी हैं। उन्होंने बताया कि एक पढ़ी-लिखी नारी अपने अधिकारों को जानती है और वह किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने में असमर्थ होती है इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए ताकि वह इस समाज की बुराइयों से लड़ सके और अपने हक के लिए आवाज उठा सकें।

नारकोटिक्स टीम द्वारा छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि नशे का सेवन करना न केवल शरीर के लिए हानिकारक बल्कि यह हमारे मस्तिष्क के साथ समय और धन की भी हानि होती है। इसके पश्चात यातायात नियमों के बारे में बच्चों को जागरूक करते हुए ट्रैफिक ताऊ ने उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि सड़क पर यात्रा करते समय सीट बेल्ट, हेलमेट इत्यादि सभी सुरक्षा उपकरण पहनना जरूरी है और तेज गति में वाहन बिल्कुल ना चलाएं क्योंकि इसकी वजह से सड़क दुर्घटना घटित हो सकती है। साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आजकल बच्चे मोबाइल फोन का बहुत ज्यादा उपयोग करते हैं परंतु जानकारी के अभाव में कई बार वह साइबर अपराधियों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं जिसकी वजह से उनके या उनके माता-पिता के बैंक खाते से बहुत बड़ी रकम साइबर ठगों के पास चली जाती है। इसलिए मोबाइल फोन का प्रयोग करते समय यह ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार के लिंक पर क्लिक ना करें तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक होकर अपने साथियों को भी साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचाएं।

दुर्गा शक्ति की टीम ने सेल्फ सुरक्षा का डेमो देकर छात्राओं को जागरुक किया। अगर आप अकेले है तो कैसे अपना बचाव करना है। बचाव के बाद तुरंत पुलिस से सम्पर्क कर सकते है।अंत में पुलिस से संपर्क करने के माध्यमों के बारे में बच्चों को जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 112 पर दे सकते हैं। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1091,साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें 1930 और बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध के लिए वह 1098 पर संपर्क कर सकते हैं। इंस्पेक्टर सविता ने फरीदाबाद के सभी थानों के फोन नम्बर और इमेल एसएचओ के नम्बर सहित लिस्ट प्रोवाईड कराई ।इसी के साथ इस जागरूकता कैंपेन का समापन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा पूरी पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *