Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 17 at 6.26.49 PM

वैष्णो देवी मंदिर से धूमधाम से विदा हुए भगवान गणेश भक्तों ने लगाए जयकारे

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 17 at 6.26.49 PM

फरीदाबाद:महारानी वैष्णो देवी मंदिर में भगवान गणपति की धूमधाम से विदाई की गई। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा अर्चना की और उन्हें भावभीनी विदाई भी दी। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया और भगवान को जलसमाधि दिलवाई। मंदिर में 7 सितंबर को भगवान गणेश जी की स्थापना की गई थी और उसी दिन से मंदिर में हर रोज भगवान की भव्य स्तर पर पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन होता रहा है।

17 सितंबर को धूमधाम और ढोल बाजों के साथ भगवान गणेश जी की विदाई का आयोजन किया गया। इससे पहले प्रातकालीन आरती में भगवान गणेश की वंदना की गई और सभी भक्तों ने उनसे प्रार्थना की कि अगले बरस तुम जल्दी आना।

इसके बाद जलसमाधि के लिए भगवान को विदा किया गया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी मंदिर में भगवान गणेश जी की स्थापना और भव्य पूजा अर्चना की गई। सभी भक्तों ने भारी मन से गणेश जी को विदा किया और जल समाधि के लिए सभी भक्त उन्हेंं लेकर गए।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नाच गाकर उनसे प्रार्थना की कि वो अगले साल फिर से उन्हें आर्शीवाद देने के लिए आएं। इस अवसर पर मंदिर में विमल पुरी,आदि गुर्जर,विनोद पांडे,बलजीत और नरेश सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और उन्हें विदाई दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *