Breaking News

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर जताया विरोध

आज लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने अपने सहयोगियों के साथ पशुपति पारस का पुतला विरोध को दर्शाते हुये बरोहिया ढाला पर फूका।

यह विरोध प्रदर्शन पशुपति पारस के अध्यक्ष बनने पर किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुतला फूंकने का यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडे के कहने पर किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में छेदी पासवान, शुभम ,जगदीश गुप्ता, सौरभ तिवारी, राग पासवान, तथा ओम प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद थे।
फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *