Breaking News
b39b9867 8bb9 488b a025 eefbabba30b0

लायंस क्लब ऑफ सेंट्रल व रेडक्रॉस सोसाइटी ने मिलकर जिला नागरिक अस्पताल 11 स्ट्रेचर देकर मदद की

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट b39b9867 8bb9 488b a025 eefbabba30b0

फरीदाबाद:जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल और रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सौजन्य से 11 स्ट्रेचर अस्पताल को मदद के रूप में भेंट किए गए। इस मौके पर जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ.सविता यादव विशेष रूप से मौजूद रही।

लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल की और से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप सिंगल ने और चीफ कोर्डिनेटर आर के चिलाना ने उनका बुके द्वारा स्वागत किया। इस मौके पर फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एन के गुप्ता ने आए हुए सभी लायंस मेंबर्स शिव कुमार अग्रवाल,चेयरमैन लायन आर के गुप्ता,चीफ कोर्डिनेटर लायन आर के चिलाना,लायन एस एम नागपाल,लायन जय प्रकाश गुप्ता,लायन मुकेश अरोरा,लायन सतीश परनामी सहित सभी लायन मेंबर्स का पहुंचने पर स्वागत किया।

और लायन क्लब द्वारा हो रहे विभिन्न समाजसेवा से जुड़े प्रोजेक्ट की जानकारी दी।इस अवसर पर 11 स्ट्रेचर अस्पताल को मदद के रूप में भेंट करते हुए गवर्नर लायन प्रदीप सिंगल ने कहा की फरीदाबाद काफी बड़ा शहर है और जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में लोग यहां इलाज के लिए आते है अस्पताल प्रशासन अपनी और से जितना हो सकता है मरीजों का इलाज करने का प्रयास करता है सभी लोगों को वो सुविधा नहीं मिल पाती जो उन्हें मिलनी चाहिए।

अस्पताल की जरूरतों को देखते हुए आज लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल की और से 11 स्ट्रेचर अस्पताल को मदद के रूप में भेंट किए गए। जिसमे आर्थिक रूप से मदद करने के लिए सभी लायंस मेंबर्स का और रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद का दिल से आभार प्रकट करते है।
चीफ कोर्डिनेटर लायन आर के चिलाना ने कहा की जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ.सविता यादव जी के आदेशानुसार इससे पहले भी लायंस क्लब अस्पताल को मरीजों की सुविधा के लिए 11 व्हीलचेयर दे चूका है।

और आज 11 स्ट्रेचर अस्पताल को मदद के रूप में भेंट कर रहा है। आगे भी किसी भी तरह की अस्पताल को लायंस क्लब से मदद की जरुरत होगी उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ.सविता यादव ने लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल और रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद का इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया और कहा की लायंस क्लब ने इससे पहले भी 11 व्हीलचेयर दिए थे और आज 11 स्ट्रेचर अस्पताल को मदद के रूप में दे रहे है इसके लिए वह सभी समाजसेवियों का धन्यवाद करती है।

उन्होंने कहा की समाजसेवा का सही मायने में अर्थ यही है की जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए और लायंस क्लब अपने नेक कार्यों द्वारा इसे पूरा करने में लगा हुआ है। चेयरमैन लायन आर के गुप्ता ने कार्यक्रम में आए सभी लायंस मेंबर्स का अंत में आने पर धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में बिजेंदर सोरोत सेक्रेटरी रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद,पुरुषोत्तम सैनी,लायन माला गुप्ता,लायन जयदीप कत्याल,महेश चांद जी संयोजक संतनिरंकारी मंडल ब्रांच फरीदाबाद,लायन आरपी ओझा, लायन राज गिरधर,लायन कुसुम कॉल,लायन राजेश गुप्ता सहित काफी लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *