Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 29 at 2.15.33 PM

लाखों लोग सुनेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वीं मन की बात:कृष्णपल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी पर विश्वास करती है उनका अनुशरण करती है I जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी का देश की जनता के प्रति एक भरोसेमंद और भावनात्मक रिश्ता है I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से देश के करोड़ों लोगों को गाइडेंस मिलती है जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ हैI केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कमल पर आयोजित फरीदाबाद लोकसभा के सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक में अपने संबोधन में कही।

WhatsApp Image 2023 04 29 at 2.15.33 PM

फरीदाबाद लोकसभा की आज एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय अटल कमल में सम्पन्न हुई,जिसमे आगामी रविवार 30 अप्रैल 2023 को होने वाली मोदी की 100 वीं मन की बात कार्यक्रम पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात के माध्यम से दूर दराज की छोटी छोटी सामाजिक और सेवा की बातों और घटनाओं को सांझा करते हैं ताकि देश व समाज के लोग भी प्रेरित हो सकेंI मोदी की मन की बात कार्यक्रम से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है और देशवासी हर महीने मन की बात सुनकर उनकी बात अपने जीवन में उतारते हैं जिससे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है I

केंद्रीय राज्यमंत्री ने फरीदाबाद वासियों से आह्वान किया कि रविवार 30 अप्रैल सुबह 11.00 बजे हर घर पर मोदी की मन की बात सुनी जाए और जन प्रतिनिधि भी अपने अपने बूथ पर जनता के साथ मन की बात सुने। इस अवसर पर अपने सम्बोधन जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा के सभी बूथों पर मन की बात सुनी जाएगीI सभी 9 विधानसभाओं में 900 जगहों पर मोदी की 100वीं मन की बात के उपलक्ष्य पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जहां कार्यकर्ता और जनता प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को सुनेंगे। भाजपा जिला फरीदाबाद और पलवल द्वारा जिला संयोजक और मंडल संयोजक के अलावा बूथ स्तर पर 900 से ज्यादा संयोजक नियुक्त किये गए हैं।

भाजपा फरीदाबाद के वरिष्ठ नेता मंत्री,विधायक, प्रदेश जिला और मंडल पदाधिकारी पार्षद व चुने हुए प्रतिनिथि अलग अलग बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेंगें। इसके अलावा मोर्चों और प्रकोष्ठों द्वारा अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भाजपा जिला पलवल के ज़िला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतीया ने कहा कि मोदी की 100 वीं मन की बात के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह हैI मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्त्ता बड़े मनोयोग से सुनते हैं और इससे उनके अन्दर सेवा भाव और देश प्रेम की भावना का संचार होता है और भाजपा कार्यकर्त्ता पूर्ण निष्ठां,लगन और मेहनत से समाज और देश सेवा के लिए तत्पर रहता है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। बूथ कार्यक्रमों के अलावा मीडिया,सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यम से भी मोदी की मन की बात को लोगों को सुनाया जायेगा। फरीदाबाद के कई लाख लोग मोदी की 100 वीं मन की बात को अलग अलग माध्यमों से सुनेंगे। फरीदाबाद आईटी व सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा और सोशल मीडिया टीम ने उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को 100 वीं मन की बात के विषय में डिजिटल जानकारी दी।

मन की बात सुनते हुए फोटो और विडियो भाजपा सरल पोर्टल और मोदी ऐप पर कैसे डालने हैं,इस विषय पर उनसे जानकारी सांझा की और सरल और मोदी ऐप की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़,जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल,आर एन सिंह, नगर निगम फरीदाबाद की निवर्तमान महापौर सुमन बाला, स्थानीय निकाय प्रदेश सह संयोजक देवेंद्र चौधरी,उप महापौर मनमोहन गर्ग फरीदाबाद ज़िला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया,हथीन नगरपालिका चेयरमैन सुमित,नगर परिषद पलवल चेयरमैन डॉक्टर यशपाल, जिला परिषद चेयरमैन मनोज रावत,होडल नगर परिषद चेयरमेन शीशपाल खंडन,वाइस चेयरमेन,ब्लॉक समिति चेयरमेन, जिला पार्षद,फरीदाबाद नगर निगम के निवर्तमान पार्षद,नगर परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्य,जिला परिषद पूर्व चेयरमैन विनोद चौधरी,जिला विस्तारक मनजीत जांगड़ा,जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर,पंकज रामपाल, जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता,सह प्रमुख राज मदान और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *