Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाया गया कोविड-19 टीकाकरण अभियान:मंगलेश कुमार चौबे

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांगजनों व अनाथ बच्चों के लिए विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया गया | यह टीकाकरण अभियान जिला सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष यशवीर सिंह राठौर के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाया गया।सीजेएम कम डीएलएसए सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि जिला में विभिन्न अनाथालयों में पल रहे अनाथ,मानसिक व शारीरिक रूप से अपंग बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद के साथ मिलकर यह विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया |

जिसमें आज मंगलवार को एसओएस. चिल्ड्रन विलेज सेक्टर-29,एसओएस ग्रीन फील्ड,सेंट जोसेफ सर्विस सोसाइटी,चाइल्डलाइन, सीडब्ल्यूसी कर्मचारियों व दिव्यांग बच्चों,अनाथ बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया | जिसमें लगभग 90 बच्चों व स्टाफ मेंबर्स को कोरोना का टीकाकरण किया गया |

 

इस कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय में अनाथालय में पल रहे बच्चों की तरफ ध्यान देते हुए पैनल अधिवक्ता संजय गुप्ता व अर्चना गोयल एडवोकेट को न्यायधीश मंगलेश कुमार चौबे से विशेष टीकाकरण कैंप आयोजित करने के दिशा-निर्देश दिए गए | उनके दिशा-निर्देशन में आज यह वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किया गया |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *