Breaking News

जूनियर रेडक्रॉस ने सैनिकों के त्याग और बलिदान को नमन किया

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनएच-3 में जूनियर रेडक्रॉस,सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में वर्चुअल राष्ट्रीय स्मृति दिवस पर देश के सैनिकों के त्याग और बलिदान को वंदन और नमन किया | प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट के पास बना नेशनल वॉर मेमोरियल स्मारक जो कि स्वतंत्रता से लेकर अब तक की लड़ाइयों में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में बनाया गया है और इसे राष्ट्रीय समर स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के नाम से जाना जाता है |

इस स्मारक को इंडिया गेट के पास स्थित छतरी चंदवा के आसपास बनाया गया है | स्मारक की दीवार को जमीन के साथ और मौजूदा सौंदर्यशास्त्र के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए बनाया गया है | मनचन्दा ने बताया कि 1947,1948 व 1961 गोवा,1962 चीन,1965, 1971 व 1987 सियाचिन,1987 व 1988 श्रीलंका,1999 कारगिल और युद्ध रक्षक जैसे अन्य युद्धों में हुए वीर शहीदों के नाम तथा इस प्रकार स्वतंत्रता के पश्चात शहीद हुए 133300 भारतीय वीर सैनिकों के नाम यहां पत्थरों पर लिखे गए हैं |

 

जूनियर रेडक्रॉस व ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि 1800 के दशक के अंत तक कई और शहरों और समुदायों ने स्मारक दिवस मनाया और विभिन्न राज्यों ने इसे कानूनी अवकाश घोषित किया | प्रथम विश्व युद्ध के बाद यह उन लोगों को सम्मानित करने की परंपरा बन गई जो युद्ध में शहीद हो गए | विद्यालय की छात्राओं आरती,नेहा,भूमिका रंजन,स्नेहा,शिल्पा,अंजुम,राधा गुप्ता,ताबिंदा,शीतल और अंजली ने वीर सैनिकों के सम्मान में पेंटिंग बना कर वंदन किया |

 

कॉर्डिनेटर गणित प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर और प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने सभी छात्राओं का सैनिकों के सम्मान में पेंटिंग बना कर उन्हें वंदन और नमन करने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि हम सभी भारत माता के वीर सपूतों के ऋणी रहेंगे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *