Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 30 at 21.30.15

मीडिया संस्थानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी के विरोध में पत्रकारों ने दिया ज्ञापन

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मीडिया संस्थानों पर आयकर विभाग द्वारा बदनीयती से की गई छापेमारी के विरोध में जिला अध्यक्ष शहज़ाद के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को ज्ञापन दिया जिला अध्यक्ष शहज़ाद अली ने बताया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर दबाव बनाने को मीडिया संस्थानों पर आयकर विभाग द्वारा बदनीयती से की गई छापेमारी का विरोध करते है 22 जुलाई को आयकर विभाग ने समाचार पत्र और भास्कर समूह के दफ्तरों व घरों पर छापेमारी की है .

यह कार्यवाही मीडिया की आवाज को दबाने का प्रयास है । दरासल कोविङ -19 के संक्रमण के दौरान आम लोगों की तकलीफो को उजागर करने के कारण बदला लेने के मकसद से यह कार्यवाही की गई है । हम सभी पत्रकारगण आयकर विभाग व प्रर्वतन निदेशालय के इस कदम की निन्दा करते है । साथ ही माँग करते है कि किसी के इशारे पर इस पद पर एवं अधिकारो का दुरूपयोग कर मीडिया को उत्पीड़ित करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायें , जिससे प्रेस की आजादी सुरक्षित रह सके और भविष्य में भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में पद एवं अधिकारों के दुरूपयोग की कोई हिमाकत न कर सकें । ज्ञापन के दौरान रियाज अहमद , संतोष , सुधीर , नईम खान , बचन सिंह , राजेश खुराना , निजामुद्दीन शकील आदि शामिल रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *