Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 10 at 8.57.48 AM

जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग मनाई होली

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:लोक गीतों की धुनों और अबीर गुलाल की रंगत के बीच होली के पावन अवसर पर सराय अशोका एन्क्लेव स्थित जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी के कार्यालय पर होली बड़ी धूम धाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिगांव विधानसभा से कई लोगो होली मिलान कार्यक्रम में पहुंचे होली एक दूसरे के बधाई देते हुए उमेश भाटी ने फूल और गुलाल द्वारा सभी का स्वागत किया।

WhatsApp Image 2023 03 10 at 8.57.48 AM

इस मौके पर आएं हुए सभी कार्यकर्ताओं को उमेश भाटी होली की बधाई देते हुए कहा की होली के पर्व को सब लोग परिवार की तरह इकट्ठा होकर मना रहे हैं।इस दिन अपने सभी मनभेद मिटाकर एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाए। उन्होंने कहा कि समाज में त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक होते है और होली का त्यौहार भाईचारे व एकता का संदेश देता है। इसलिए इस त्यौहार को मिलजुलकर एकता के साथ मनाना चाहिए और अपने गिले शिकवे भुला देने चाहिए। होली का त्यौहार हमें समरसता का संदेश देता है।

हमें इस अवसर पर एक दूसरे के प्रति भेद भुला कर समानता की सीख मिलती है। जिस तरह से रंग और रंगत किसी से भेद नहीं करते,इसी तरह हमें भी अपने जीवन में किसी के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। ऐसे त्यौहार सामाजिक समरसता के साथ मनाने चाहिए इस मौके पर उमेश भाटी ने कहा की आने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार रहे क्यों की यें छोटे चुनाव न केवल पार्टी की संख्या को बढ़ाने का काम करेगी बल्कि प्रदेश में जेजेपी पार्टी को और ज्यादा से ज्यादा मजबूती प्रदान करने का काम करेंगी होली मिलन पर आयोजित कार्यकर्ताओं में गगन सिसोदिया,भूवनेश्वर,सौरभ गोयल,दिनेश शर्मा,तरुण शर्मा,जसवीर चौहान,मास्टर लखन सिंह,अनिल शर्मा,लोकेश गोयल,अनिल शर्मा,रविन्द्र सोलंकी,सतीश भदोरिया,पुष्पेन्द्र , हरिओम,श्याम सिंह,शरद शर्मा, मोहकम सिंह,मोहकम सिंह,के पी सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *