Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 10 at 8.51.22 AM

अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे:पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अग्रवाल सभा ओल्ड़ फरीदाबाद द्वारा होली के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन भवन,सेक्टर-19 में बड़ी धूम धाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। शहर के अग्रवाल समाज की तरफ से सबसे बड़ा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित था जिसमे पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ओर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। होली मिलन समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्वललित करके कार्यक्रम की शुरुआत की ओर सभी को होली की शुभकामनाये देते हुए आयोजनकर्ताओ का धन्यवाद किया।

WhatsApp Image 2023 03 10 at 8.51.22 AM

इससे पहले अग्रवाल सभा प्रबंधन कमेटी ने फूल मालाओं से मुख्यातिथि का स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने सभी के साथ फूलो की होली भी खेली।➡️शहर में अन्य जगहों पर आयोजित होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में भी पूर्व मंत्री ने शिरकत की,एनडीएन 24 न्यूज चैनल की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में भी पूर्व मंत्री ने शिरकत करते हुए कहा की मिडिया जगत लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में जाना जाता है जो देश दुनिया की हर गतिविधि ओर सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का काम करते हैं। फरीदाबाद शहर के ही सेक्टर-18ए में प्रधान कुलदीप सिंघल ओर सेक्टर-16 आरडब्लूए प्रधान तुषार गुप्ता द्वारा भी आर डब्लू ए की तरफ से होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया ओर नाच गाकर होली मिलन समारोह का आनंद लिया।

इस मोके पर सेक्टरवासियो ने भी पूर्व मंत्री संग ठुमके लगाए ओर होली की बधाई दी। इससे पहले आरडब्लूए दवारा पूर्व मंत्री विपुल गोयल का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सेक्टर के लोगों ने पूर्व मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर खुशी जताई। शहर में अलग-अलग जगह हुए कार्यक्रमों में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली के पर्व को सब लोग परिवार की तरह इकट्ठा होकर मना रहे हैं ओर इन सबको परिवार की तरह जोड़े रखने का श्रेय आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को जाता है जो ना सिर्फ अपने परिवार को बल्कि सेक्टर के हर व्यक्ति को जोड़कर और साथ लेकर चलते हैं। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने शहरवासियो को होली की बधाई दी।

होली वाले दिन सुबह से ही विभिन्न जगहो से क्षेत्र के कार्यकर्ता पूर्व मंत्री विपुल गोयल के घर होली की बधाई देने पहुंचे,जिनका पूर्व मंत्री ने मिठाई ओर ठंडाई पिलाकर स्वागत किया ओर स्नेहपूर्वक गुलाल लगा होली की बधाई दी। इस मौके पर संत गोपाल गुप्ता प्रधान,जगदीश चंद्र गोयल,नरेश नंबरदार निवर्तमान पार्षद नगर निगम,विकास चौधरी, श्रीकिशन मेहंदी वाले,तुषार गुप्ता प्रधान आरडब्लूए ए-16 सेक्टर पार्क ब्लॉक,पंडित वीके शास्त्री, जय प्रकाश गुप्ता,सुभाष चंद्र गोयल,धर्मबीर गुप्ता,प्रशांत गुप्ता, महेश सिंघल,महेश चंद गुप्ता, लक्ष्मन् गोयल,सतीश सिंघल, सीमा गर्ग भारती,कुलदीप सिंघल प्रधान आरडब्लूए सेक्टर-18ए, आशीष गुप्ता,नरेंद्र जैन,दिनेश सदाना,जी महेश गुप्ता सचिन, यतेन्द्र तायल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *