Breaking News
1cbc3d82 ab6a 452f 9041 f0ea7bee7c62

जल संचय अभियान के टारगेट और जागरूकता गतिविधियों को ऑनलाइन अपलोड करवाना जरूरी

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट1cbc3d82 ab6a 452f 9041 f0ea7bee7c62

फरीदाबाद:एडीसी अपराजिता ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला मे जिला में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी जनभागीदारी को अधिक से अधिक शामिल करें।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं और केंद्र व राज्य सरकारें जल संरक्षण के लिए चिंतिनशील हैं और इस दिशा में वर्षा के जल सहित जल संरक्षण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तेजी से हो रहे कार्य की लगातार मानिटरिंग की जा रही हैं।

एडीसी अपराजिता ने आज सोमवार को यह जानकारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जलशक्ति अभियान की विभाग वार समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शासन- प्रशासन आम जनमानस का सहयोग लेकर जल संरक्षण की दिशा में बेहतर क्रियान्वयन के लिए काम करें।

एडीसी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जल संचय अभियान के टारगेट और जागरूकता गतिविधियों को आन लाइन अप लोड करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने एक एक करके सिंचाई,जिला विकास एवं पंचायत विभाग,शिक्षा,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग,एमसीएफ,वन सहित तमाम विभागों के अधिकारियो से विभाग वार जलशक्ति अभियान मे किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल को संचय करते हुए हमें इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम सबको चाहिए कि हम भी जल संरक्षण में भागीदार बनते हुए सरकार का पूरा सहयोग करें और आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाएं। एडीसी अपराजिता ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में जिला में सभी विभागों अपनी आईईसी गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाए ताकि लोगों को जल संचय के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके।उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य पानी की बचत व संग्रह करना है।

उन्होंने कहा कि बारिश के पानी का संग्रह करना है ताकि जमीन का जल स्तर ऊंचा उठ सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैच द रेन जल शक्ति अभियान की शुरुआत की है और हम सबको इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देना होगा एवं पानी की एक-एक बूंद का संचय करना होगा।

बैठक में जिला परिषद की सीईओ सुमन भाकर , कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की डाक्टर संगीता,कार्यकारी अभियंता गजेन्द्र सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *