Breaking News

इनरव्हील “होराईजन” क्लब ने इंटरक्लब वीमेन बैडमिंटन टूर्नामेंट कराया

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। इनरव्हील “होराईजन” क्लब की ओर से रविवार को गोरखपुर क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कई क्लबों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जेसीआई स्वराज की प्रेसिडेंट निशा गोयल, सचिव स्वाति पोद्दार और रोटरी यूफोरिया की प्रेसिडेंट रोशनी कारीवाल भी मौजूद रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में क्लब फाउंडर प्रेसिडेंट  प्रोग्राम निशा जिंदल, आईएसओ दीप्ति जायसवाल, कोऑर्डिनेटर स्मिता अग्रवाल और कई सदस्यों में भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेया अजीतसरिया तथा द्वितीय स्थान श्रुति गर्ग ने प्राप्त किया। क्लब की अध्यक्षा सविता टिडरेवाल ने विजेताओं का ट्रॉफी देकर उनका सम्मान किया और सभी को टोकन ऑफ लव भी दिया। इस कार्यक्रम में क्लब की सचिव विजेता सिंघानिया, प्रीति चाँदवासिया, प्रतिमा, नूतन, स्वाति, नेहा, सोनिया, विनीता आदि सदस्य मौजूद रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *