Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 25 at 6.23.30 PM

श्रावस्ती-रोगों से बचाव के लिए जानकारी जरूरी: प्रधानाचार्या

 

श्रावस्ती से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट

एचआईवी विषय पर भिनगा के अलक्षेन्द्र इंटर कालेज में एक कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि किसी भी बीमारी से बचने के लिए उस बीमारी के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी विषय पर प्रश्नोतरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय ने कहा कि एचआईवी और टीबी सहित कई ऐसी बीमारिया है जिनसे हम जानकारी के माध्यम से बच सकते है। छात्राओ को संबोधित करते हुए क्षयरोग विभाग के जिला समन्वयक रवि कुमार मिश्र ने कहा कि एचआईवी और टीबी का बहुत ही गहरा संबंध है। एचआईवी से ग्रसित मरीज को टीबी होने की प्रबल संभावना होती है। विभाग के निर्देश पर सभी टीबी मरीजो की एचआईवी की जांच एवं एचआइवी से ग्रसित मरीज की टीबी की जांच शत प्रतिशत की जाती है।

 

इसके साथ छात्राओ को टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र मिश्र ने छात्राओ को एचआईवी और एड्स के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में अहाना परियोजना के दिनेश सिंह एवं फ़ज़ील अहमद ने छात्राओ से दी गयी जानकारी के आधार पर प्रश्न पूछे उत्तर देने वाली 3 छात्राओ को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार दिया गया। चार अन्य छात्राओ को भी पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर एसटीएस बृजेश यादव, रवि कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *