Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 17 at 10.15.01 AM

के.डी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:के.डी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र भड़ाना ने शिरकत की और ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि आजादी धरोहर है और हमें इसकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए क्योंकि हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों के चलते ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। इस अवसर पर के.डी स्कूल के चैयरमेन अजय यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम हर वर्ष 15 अगस्त को राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाते है।

सन 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी इसलिए आज का दिन हर भारतवासी के लिए खास है और इस दिन हमें देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर नंगला मंडल अध्यक्ष कवीन्द्र चौधरी, सारन थाना प्रभारी राजेश बागड़ी, यादव सभा प्रधान हरी बाबू यादव, शिक्षाविद नंदराम पाहिल व अमित जैन, समाजसेवी भुवनेश्वर हिंदुस्तानी, जैन समाज के प्रधान आई एस जैन, समाज सेवी सचिन तंवर, समाज सेवी चौधरी राम मेहर व अन्य गणमान्य व्यक्ति थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *