Ibn टीम महराजगंज
घुघली
घुघली क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित टीडी. मेमोरियल इंटर कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक श्री शंभू शरण जायसवाल, प्रधानाचार्य अनूप जायसवाल एवं मुख्य अतिथि श्री अमित तिवारी द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इसके पश्चात् टी.डी. मैरेज लॉन में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण भाषण, देशभक्ति गीत, एकांकी, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशप्रेम और एकता का संदेश झलकता रहा।