फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के अध्यक्ष हरीश चन्द्र आजाद ने कहा कि हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के सेक्टर-16 कार्यालय का उदधाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व चेयरमैन हरियाणा सरकार सुभाष कत्याल ने रिबन काट कर किया जिसमें विशिष्ट अतिथि पार्षद सुभाष आहूजा व समाजसेवी वासदेव अरोड़ा उपस्थित थे | सबसे पहले उपाध्यक्ष संचित कोहली ने अतिथिों का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा महासचिव तेजिन्द्र खरबंदा ने मंच सचालन करते हुए पंजाबी संघ की गतिविधियों से अतिथियों को अवगत करवाया और अध्यक्ष हरीश चन्द्र आजाद ने अतिथियों के सामने यह मांग रखी कि हमारा मुख्य लक्ष्य पंजाबी समाज को रिफूजी व पाकिस्तानी कहना अपराध के दायरे में लाया जाये उन्होंने कहा कि हमारी यह मांग हरियाणा सरकार में आप द्वारा रखी जाये | मुख्य अतिथि सुभाष कत्याल ने कहा कि हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ बहुत ही महत्वपुर्ण मुदे पर कार्य कर रहा है और हम सब मिलकर मुख्यमंत्री के पास पंजाबी संस्कृति संघ का ज्ञापन लेकर जायेंगे तथा रिफूज़ी और पाकिस्तानी शब्दों को अपराधिक दायर लाने पर विद्येयक लाने की मांग रखेगें | उन्होने कहा कि पंजाबी समाज हिन्दुस्तान से हिन्दुस्तान में आया था इसलिये हमारी यह मांग उचित है इस पर कानून लाने के लिये हम पंजाबी संघ के साथ हैं |
वरिष्ठ अतिथि सुभाष आहूजा ने कहा कि पंजाबी संघ की अपने पूर्वजों को इंसाफ दिलाने की एक अच्छी और मजबूत पहल है हम इसका समर्थन करते हैं तथा वरिष्ठ अतिथि वासदेव अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज जिस तरह से दुसरी बिरादरीयों को मान-सम्मान देता है वैसी ही इज्जत दुसरे समाज से पाने का हकदार भी है | इस मौके पर परविन्द्र मलहोत्रा,पलवल से पार्षद अर्जुन विरमानी संचित कोहली,अलोक अरोड़ा,अश्विनी कालड़ा,अमित भाटिया,परमजीत कौर,मोनिक आजाद,संजय चौधरी,कपिल कोचर,गिरधारी लाल अरोड़ा,बोद्व राज मक्कड़, राजीव बत्तरा,मनीष आन्नद व जितेष गेरा आदि ने अपने विचार रखे |