Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 10 at 21.32.36

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ में स्थित शिव मंदिर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें कैबिनेट मंत्री पं.मूलचंद शर्मा के बड़े भाई वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित.टिपरचंद शर्मा मुख्य अतिथि व प्रेम प्रकाश शास्त्री विशिष्ट अतिथि रहे | संगठन की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन के लिए रक्त की पूर्ति में सहयोग करना है | कोविड महामारी के लॉकडाउन में रक्त की बहुत बड़ी कमी आई हुई है जिससे इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है | राष्ट्रीय महिला जागृति मंच फरीदाबाद द्वारा थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन के लिए रक्त जुटाने की एक छोटी सी कोशिश की गई है | इस आयोजन में संस्थापक एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट व मनोज बंसल द्वारा पूरा सहयोग किया गया है | आयोजन में शामिल सदस्य जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी,रेखा भटनागर, सुनीता गुप्ता,मीना भाटी,रेनू शर्मा,प्रतिमा सिंह,सुष्मिता भौमिक, आदि सदस्य शामिल थे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *