Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 15 at 9.36.33 PM

जुंजाणी में प्रशासन गांवों के संग शिविर में आबादी भूमि के 110 पट्टे किए जारी

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :– प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत जुंजाणी में आयोजित शिविर के दौरा जमना देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया जिससे उसके पक्के मकान का सपना साकार हुआ।

भीनमाल पंचायत समिति की जुंजाणी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, अति. विकास अधिकारी, सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा लंबे समय से कच्चे आवास में निवास कर रही एकल महिला जुंजाणी निवासी जमना देवी पत्नी राजाराम पुरोहित को पंचायत समिति की ओर से जारी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति का पत्र प्रदान किया गया।
आवास स्वीकृति होने पर जमना देवी ने इस खुशी के लिए प्रशासन व राज्य सरकार की प्रशंसा की एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *