Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 13 at 1.20.42 PM

हरियाणा में गरीब का बेटा मुख्यमंत्री बनकर कर रहा गरीबों का उत्थानःकृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 13 at 1.20.42 PM

फरीदाबाद:केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में गरीब का बेटा मुख्यमंत्री बनकर गरीबों का उत्थान कर रहा है। हरियाणा में भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के किसान,महिला,युवा और गरीब की जिंदगी बदल रही है। गुर्जर ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि हिसाब मांगे यात्रा करने वाली कांग्रेस के नेता कांग्रेस (हुड्डा सरकार) के 10 साल का हिसाब जनता को दे नहीं पा रहे हैं। कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके खाने खराब हैं,वो जात पूछ रहे हैं और जिनके खाते खराब हैं वो हिसाब मांग रहे हैं।

गुर्जर फरीदाबाद में प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने देश को 65 साल धोखा दिया,जाति-पाति के नाम लड़ाया और धर्म के नाम पर गुमराह किया है। कांग्रेस की नीति हमेशा से ही बांटो और राज करो की रही है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के अधिकतर नेता भ्रष्टाचार के गुनाहों में जमानत पर हैं,जिन्होंने सत्ता में रहते हुए लूट मचाई,जिनके खुद के खाते खराब हैं वो हिसाब मांगने वाले कौन होते हैं? कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र में हिसाब जनता को दिया जाता है,हम विकास के कार्य करके जनता को हिसाब दे रहे हैं,लेकिन जनता कांग्रेस से उसके दस साल के भय और भ्रष्टाचार पर सवाल कर जवाब मांग रही है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2019 और 2024 में पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल का एक-एक पल और एक-एक पाई का हिसाब दिया है।

लोगों ने पीएम मोदी के हिसाब को सही माना और तीसरी बार एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर सत्ता तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा के ढाई करोड़ लोगों को हिसाब देंगे और दे भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमानत पर चल रहे कांग्रेस के भ्रष्ट लोगों को हिसाब मांगने का भी अधिकार नहीं। 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाली पहली सरकार हरियाणा भाजपा सरकार की घोषणाओं और निर्णयों की सराहना करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा ने काफी तरक्की की है। भाजपा ने पारदर्शी और ईमानदार सरकार लोगों को दी है। नायब सरकार देश में ऐसी पहली सरकार है जिसने 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने और 46 लाख गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। अग्निवीरों को पुलिस और माईनिंग में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया है। हरियाणा के खिलाड़ियों पर हमें गर्व है। हरियाणा की खेल नीति का परिणाम है कि देश में ज्यादातर मैडल हरियाणा के खिलाड़ी जीतकर ला रहे हैं।हरियाणा में नायब सरकार ने क्रीमिलेयर की वार्षिक आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया है।महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नायब सरकार ने महिला उद्यमी को 5 लाख रुपये तक का ऋण देने की गारंटी दी है।हरियाणा में 1 लाख 40 से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नायब सरकार ने हाल ही में 7471 टीजीटी टीचरों की लिस्ट जारी की,साथ ही टीचर्स एलिजिबिल टेस्ट को भी लाइफ टाइम कर दिया है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के भाजपा सरकार ने हरियाणा में 1 लाख 40 से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है। हमारी सरकार ने लाल डोरा से लोगों को मुक्ति दिलाकर मालिकाना हक दिलाया। हैपी कार्ड योजना से गरीब लोगों को एक हजार किलोमीटर यात्रा का लाभ नायब सरकार दे रही है। हमारी सरकार ने किसानों को 12 हजार करोड़ रुपये मुआवजा दिया,जबकि कांग्रेस ने 10 वर्षों में सिर्फ 1 हजार करोड़ मुआवजा दिया था

➡️विपक्ष देश को 2800 जातियों में बांटना चाहता है।
पत्रकार द्वारा जाति गणना पर ओबीसी पर पूछे गए एक सवाल पर बोलते हुए गुर्जर ने कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने दिया है। कांग्रेस ने तो सिर्फ देश में जातियों के नाम पर रोटियां सेकीं है। विपक्ष देश को 2800 जातियों में बांटने और अराजकता फैलाने का मंसूबा पाले हुए है।
➡️हरियाणा में तीसरी बार बनेगी बीजेपी सरकार।

पत्रकार द्वारा पूछे गए एक अन्य सवाल पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि झूठ बोलना कांग्रेस नेताओं की फितरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार का हिसाब दिया और अब हरियाणा में नायब सरकार जनता हिसाब दे रही है। गुर्जर ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा,जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा,विधायक नरेंद्र गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,मीडिया सह प्रभारी राज मदान,जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ,सुरेंद्र जांगड़ा आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *