Breaking News
527d963d ace2 427a 8156 3a1786ff9b3b

अगर देशहित की बात होगी तो हम आंख दिखाकर या झुकाकर नहीं आंखों में आंखें डाल कर बात करेंगे:केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट527d963d ace2 427a 8156 3a1786ff9b3b

फरीदाबाद:केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ अब आम जनता को समय पर मिल रहा है।

पहले विकास परियोजनाएं वर्षों तक लंबित पड़ी रहती थी लेकिन अब सभी विकास परियोजनाओं का समय पर उद्घाटन होता है और समय पर ही आम जनता को समर्पित कर दी जाती हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज ग्रीनफील्ड कॉलोनी में ग्रीन फिल्ड माल रोड़ से मथुरा रोड़ तथा मथुरा रोड़ से एनएचपीसी चौक तक 5 करोड़ की लागत से बनने वाली आरएमसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने लोगों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2014 से पहले ग्रीनफील्ड कॉलोनी समस्याओं का घर था यहां ना बिजली,ना पीने का पानी, ना ही यहां सड़के थी। इसका कारण कोर्ट में केस होने की वजह से नगर निगम को हैंडओवर नहीं कर पा रहा था। बिजली और पीने के पानी की समस्या का तो बहुत पहले ही समाधान हमने कर दिया है।

यहां पर अब एक सब स्टेशन लगना है जिसकी तैयारियां हो गई हैं और नगर निगम को हैंडओवर करने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई है जिसकी कार्यवाही बहुत जल्द पूरी कर ली जाएगी। जनता सरकार बनाती है देश,प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए। मोदी जी के लिए देश प्रथम उसी तरह ग्रीन फील्ड में रहने वाली जनता के लिए भी देश प्रथम है।

2014 से पहले और अब का फरीदाबाद देखें तो विकास और बदलाव आपको खुद दिखाई देगा। किसी शहर में दो हाईवे नहीं है वह भी पांच सौ मीटर की दूरी पर।
इस साल 10 लाख करोड़ का बजट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पास हुआ है। यह बजट विकासशील भारत से विकसित भारत का आधार रखने वाला है। जो अमृत काल में भारत को विकसित भारत बनाएगा। 2047 में भारत देश जर्मनी और जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीन महाशक्तियों में से एक होगा।

मोदी जी कहते है पहले देश बाकी सब बाद में और दूसरी पार्टियां कहती है परिवार पहले देश का पता नहीं। यह मोदी का नेतृत्व है कि कोरोना काल में भी भारत की अर्थव्यवस्था पटरी से नीचे नहीं उतरी।

दुनिया के बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है सिर्फ भारत एक ऐसा देश है जिसकी अर्थव्यवस्था ऊपर जा रही है। जब इटली के प्रधानमंत्री कहती है कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है मोदी जी हमेशा कहते हैं यह मेरी ताकत नहीं यह देश के लोगों के साथ की ताकत है जो मैं देश के लिए बड़े-बड़े निर्णय ले पा रहा हूं।

अच्छे और मजबूत लोग राजनीति में आएंगे देश के बारे में सोचेंगे तभी देश का विकास होगा। आज भारत का जलवा पूरी दुनिया में कायम है भारत के अध्यक्ष अधिकतर देश भारत के साथ खड़े हैं। आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प मोदी जी ने लिया है पहले सेना का सम्मान किया जाता था 70 परसेंट समान का निर्माण हम स्वयं कर रहे हैं।

मोदी जी ना होते धारा 370 ना हटती, ना राम मंदिर का निर्माण होता ना ही काशी का स्वरूप बदलता। आज देश के सभी तीर्थ स्थलों को नेशनल हाईवे से जोड़ा जा रहा है।

मोदी जी ने कहा था कि हम आंख दिखाकर या झुककर बात नहीं करेंगे अगर देशहित के लिए बात होती है तो आखों में आंखे डाल कर बात करेंगे। मोदी जी के रूप में देश को ऐसा महागुरु मिल गया है जिसके नेतृत्व में भारत देश निश्चित तौर विश्व गुरु बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर पार्षद कैलाश बैंसला,एनएचपीसी से रवि कुमार बिश्नोई,अनीता शर्मा,गुरमीत सिंह,उमा शंकर,विक्की भड़ाना, बिजेंद्र लाला,राहुल यादव,सुबोध,भारत भूषण सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *