Breaking News
7ad149a7 8a88 4356 9a18 945ccdce7881

जेजेपी का मैं समर्थित उम्मीदवार था,पार्टी में हुं,पार्टी में ही रहूंगा अब्बास खान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट7ad149a7 8a88 4356 9a18 945ccdce7881

फरीदाबाद:हाल में ही संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जननायक जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवार अब्बास खान ने वार्ड नंबर 3 से जिला पार्षद का चुनाव जीता।

चुनाव जीतने के पश्चात औपचारिक मुलाकात के लिए वह आज फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के निवास पर चेयरमैन का चुनाव जीते विजय लोहिया के साथ मुलाकात करने पहुंचे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर का खंडन करते हुए वार्ड नंबर 3 के पार्षद अब्बास खान ने कहा कि वह दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री हरियाणा में अपनी आस्था रखते हैं और सदा रखेंगे । केंद्रीय मंत्री से मुलाकात अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर औपचारिकता के रूप में की गई है।

मैं ना कभी बीजेपी में शामिल था ना हुआ हूं। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़ ने बताया कि प्रदेश में भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार है केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करना और पार्टी में शामिल होना दोनों में अंतर होता है।

अब्बास खान ने विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात की है। और वह सदा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आस्था रखते हैं और रखेंगे।

इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीक मोहन शर्मा,दीपक चौधरी,हाजी करामत अली,रिछपाल लांबा,अनिल खुटेला जिला परवक्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *