Breaking News

ऑनलाइन होली उत्सव मनाया गया

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:आप सभी को यह जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि खुशियों का खजाना भारत विकास ट्रस्ट इस कोरोना वायरस से बचाव हेतु पूरे वर्ष समस्त सामाजिक कार्यक्रम बहुत ही सहज व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सावधानियां का ध्यान रखते हुए करता आ रहा है | ट्रस्ट के अध्यक्ष उमा गर्ग ने अपने ग्रुप में सभी महिलाओं की होली से संबंधित रंगीन फोटो मंगाकर एक साथ जोड़ कर ऐसा अनुभव कराया जैसे सभी की आपस में मुलाकात हुई हो |

भारतीय संस्कृति के अनुसार सभी ने अपने-अपने घरों में तरह-तरह के मिष्ठान पकवान बनाकर होली की खुशियां मनाई | झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को गुजिया बिस्किट बांट कर रंगों से बचने का संदेश भी दिया | होली से 2 दिन पहले सामूहिक ऑनलाइन गायत्री मंत्र जाप कराया गया | होली के हर्षोल्लास में महिलाओं ने फागुन मास में होली के रसिया के गीत गाकर ग्रुप में ऐसा आनंद अनुभूति करा दी जैसे यह ग्रुप वृंदावन धाम हो | इस मौके पर सरिता गुप्ता,सरोज अनु जैन, नीता बुद्धि,राजा प्रभा वर्मा, कमलेश गोयल,हेमा गोयल, आशा सिंगल,विमला गुप्ता, राजरानी बंसल दर्शन गर्ग,उषा मदन सभी ने होली के गीत गाकर डांस की वीडियो भेज कर ग्रुप की छवि का आनंद महसूस करा दिया | जिसमें हर प्राणी को सुरक्षित रखने के लिए घर में रहकर एक दूसरे को खुश रखना स्वयं खुद रहना सभी नियमों का पालन करते हुए यही प्रेरणा संदेश दिया गया |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *