Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 30 at 10.24.49 PM

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में नामजद आरोपी हिमांशु गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: पुलिस द्वारा संगीन मामलों में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने अग्रवाल कॉलेज के छात्र रितेश कुमार हत्याकांड में दो और आरोपियों हिमांशु और उज्जवल को गिरफ्तार किया है।WhatsApp Image 2025 03 30 at 10.24.49 PM

गौरतलब है कि 27 मार्च को अग्रवाल कॉलेज के छात्र रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता संतोष कुमार, निवासी गर्ग कॉलोनी पार्ट 2 बल्लभगढ़ की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस उपायुक्त अपराध को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। मामले की जांच में जुटी अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने नामजद आरोपी हिमांशु सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • हिमांशु: निवासी आर्य नगर, सेक्टर 2 फरीदाबाद, बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।

  • उज्जवल: निवासी आजाद नगर, बल्लभगढ़ और आरोपी का मित्र है।

झगड़े का कारण

पूछताछ के दौरान हिमांशु ने खुलासा किया कि निशांत (जो झाड़सेंतली का निवासी है और अग्रवाल कॉलेज में ही पढ़ता है) से 26 मार्च को फोन पर किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई थी। इस दौरान हिमांशु ने उसे देख लेने की धमकी दी।

27 मार्च को हिमांशु ने अपने दोस्तों बल्लू, सचिन, पंकज और उज्जवल को साथ लेकर निशांत और उसके साथियों से मार्केट में झगड़ा किया। इसी झगड़े में रितेश जो निशांत का समर्थन करने आया था, चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।

उज्जवल की भूमिका

उज्जवल ने बताया कि झगड़े के लिए बुलाए जाने पर वह डंडा लेकर आया था और झगड़े में शामिल हो गया।

पुलिस रिमांड

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि गहन पूछताछ और बरामदगी की जा सके।

इससे पहले मामले में 28 मार्च को आरोपी बल्लू उर्फ कौशलेंद्र, पंकज और सचिन को गिरफ्तार कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …