Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 06 at 5.34.32 PM

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यालय अटल कमल पर फहराया भाजपा का ध्वज

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री का भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पहुंचने पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन। केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा,विधायक राजेश नागर,नरेन्द्र गुप्ता,राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी,लोकसभा संयोजक अजय गौड,महापौर सुमन बाला,मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार राजीव जेटली,जन प्रतिनिधि,पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत करने के लिए भाजपा वरिष्ठ नेताओं द्वारा जगह-जगह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम।

WhatsApp Image 2024 04 06 at 5.34.32 PM

विधायक राजेश नागर और जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने सराय टोल पर किया मुख्यमंत्री का स्वागत पार्षद जितेन्द्र यादव,जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता,सराय मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव और सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित।क्यूआरजी चौक सेक्टर-16 फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और फरीदाबाद के गण मान्य लोगों ने किया नागरिक अभिनंदन। विधायक नरेन्द्र गुप्ता के सेक्टर 11 स्थित विधायक कार्यालय पर मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन। रेस्ट हाउस बल्लभगढ़ में कैबिनेट मूलचंद शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री का होगा नागरिक अभिनंदन। पृथला के देवांश वाटिका में विधायक नयन पाल रावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का किया जायेगा नागरिक अभिनंदन। उसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होड़ल में विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *