बगहा दिवाकर कुमार
बगहा/हरनाटांड़:- हरनाटांड़ में सोमवार की देर शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मैरी स्टॉप संस्था द्वारा दस महिलाओं की सफल ऑपरेशन किया गया। इससे पूर्व कुल चौदह महिलाओं का निबंधन कराया गया था। जिसमें से चार महिलाओं को जांच में कमी के कारण बंध्याकरण नहीं कराया जा सका।
इसकी जानकारी देते हुए हरनाटांड़ पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह नीरज ने बताया कि मैरी स्टॉप्स संस्था के द्वारा परिवार नियोजन पखवाडा के अंतर्गत दस महिलाओं का ऑपरेशन कर उन्हें सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। इस दौरान बंध्याकरण करा चुकी महिलाओं को दवा मुफ्त में दी जाएगी। साथ ही उनके खाते में दो हजार रुपए की राशि भी प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।
Tags बगहा
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …