Breaking News

सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव का हुआ उद्घोष ।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सावन के तीसरे सोमवार को भी शिव भक्तों की शिवालयों में भीड़ उमड़ पड़ी। इस कोरोना कॉल में सुबह से शिव भक्त प्रभु की आराधना करते हुए नजर आ रहे हैं। बम-बम भोले के नारों के साथ लोग जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइन लगी रही गोरखपुर शहर में महादेव झरखंडी, कूड़ाघाट, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर राजघाट, मानसरोवर शिव मंदिर अंधियारीबाग, तिवारीपुर स्थित शिवाला सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष उठने लगा। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया जा गया। वहीं, कोरोना संकट के चलते ज्यादातर लोगों ने घर पर ही भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की। सोमवार की सुबह शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही। शहर के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने वाले की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। कोरोना काल के चलते इस बार मंदिर प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के साथ मास्क लगाने पर विशेष बल दिया गया। श्रावण मास का सोमवार कुंवारी लड़कियों के लिए भी लाभकारी होता है। कहा जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से अच्छे और सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *