Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 04 at 8.25.47 PM

हनुमान की माता सीता रसोई में 250 गरीबों को भोजन खिलाया

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःसत्य सांई बाबा ट्रस्ट के प्रदेश समन्वयक स्व.श्री राम अवतार शर्मा के 88वें जन्मदिवस पर आज एनआईटी खान दौलतराम धर्मशाल के पास बनी हनुमान की माता सीता रसोई में 250 गरीबों को भोजन खिलाया गया। इस मौके पर रवि शर्मा बतया की कि राम अवतार जी में राष्ट्रसेवा और जनसेवा का जज्बा बचपन से ही कूट कूटकर भरा हुआ था। वायुसेना से सेवानिवृत् होने के बाद वे सत्य सांई ट्रस्ट से जुडे और प्रदेश के लोगों की बढ़ चढक़र खूब सेवा की। उन्होनें बताया कि राम अवतार अपनी टीम के साथ गांवों की सफाई और गऊ सेवा में लगे रहते थे। रवि शर्मा ने बताया कि ऐसी महान आत्मा की प्रेरणा से ही आज हम लोगों की सेवा में जुटे है ताकि स्वर्ग में रहतेे हुए वे प्रसन्न हो कि उनकी काम को हम आगे बढ़ा रहे है। इस मौके पर मयंक मुदगिल,मयूर,मेघा,कृतिका और प्रज्ञा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *