Breaking News
IMG 20211208 172213

बाराती वाहन का गन्ना लदी ट्राली से जबरदस्त टक्कर में आधा दर्जन बाराती घायल

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार-महराजगंज
सिसवा से घुघली मुख्य मार्ग पर बीती रात एक बाराती वाहन और गन्ना लदी ट्राली में जबरदस्त भिड़ंत हो जाने से लगभग आधा दर्जन बाराती घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिये सिसवा पीएचसी ले जाया गया जहां घायलों की गंभीर हालत देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया तो वही कोठीभार पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

IMG 20211208 172213

मिली जानकारी के अनुसार कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम कैमा निवासी अमरजीत गुप्ता के बेटे की बारात मंगलवार रात लगभग आठ बजे गोरखपुर के लिए जा रही थी कि सिसवा से घुघली मुख्य मार्ग पर ग्राम हरपुर पकड़ी के पास एक गन्ना लदी ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाराती संजय 35, शिवपूजन 45, गौतम 30, मुनीब 35, राजेश गुप्ता 29 व विष्णु 27 गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया गया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गम्भीर स्थिति को देखतें हुये उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत कोठीभार पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *