Breaking News
ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट चुनाव में निर्विरोध चुने गए कर्मचारी नेता

ग्रेटर फरीदाबाद से सुनील चौहान तीसरी बार प्रधान एवं रवि दत्त शर्मा बने सचिव

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-69 स्थित आईएमटी के कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन कार्यालय प्रांगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन फरीदाबाद का त्रिवार्षिक कर्मचारी प्रतिनिधि सम्मेलन बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ नेताओं महेन्द्र सिंह, देवी दयाल दिसोदिया और मो. तारिक हुसैन ने की।

सम्मेलन में नहर पार क्षेत्र के अधीन कार्यरत सभी बिजली कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में यूनिट ग्रेटर फरीदाबाद की पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया और तत्पश्चात यूनियन नेताओं ने अपने-अपने तीन साल के कार्यकाल की संगठनात्मक रिपोर्ट एवं आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सुनील चौहान को तीसरी बार यूनिट ग्रेटर फरीदाबाद का प्रधान और रवि दत्त शर्मा को सचिव चुना। इसके अलावा अन्य पदों पर निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधि इस प्रकार हैं—

  • वरिष्ठ उप प्रधान-1: देवेंद्र कुमार सैनी

  • उप प्रधान: राजेंद्र नेहरा

  • उप प्रधान-2: दिगम्बर लाम्बा

  • सह सचिव-1: मान महेन्द्र सिंह

  • सह सचिव-2: राज कमल

  • कैशियर: सुरेन्द्र सिंह पंघाल

  • ऑडिटर: वीर सिंह रावत

  • संगठनकर्ता-1: जितेंद्र सिंह अत्रि

  • संगठनकर्ता-2: परवीन कुमार बूरा

  • संगठनकर्ता-3: राजेंद्र सिंह

  • संगठनकर्ता-4: अशोक कुमार

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पद की गोपनीयता की शपथ ली और यूनियन संगठन की मजबूती के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बिजली कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया और नव निर्वाचित नेताओं का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …