Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 03 at 11.54.47 AM

शीला भयाना का फरीदाबाद आगमन पर भव्य स्वागत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिले के सेक्टर-21 में जननायक जनता पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भयाना महिला कार्यकर्ताओं की मीटिंग के लिए अनुपमा बक्शी के निवास स्थान पर पहुंची। शीला भयाना का पार्टी नेतृत्व द्वारा लगातार दूसरी बार महिला प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाने के बाद पहली बार फरीदाबाद आगमन हुआ था।इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर ने अपनी टीम के साथ शीला भयाना को बुक्के भेंट कर के उनका स्वागत किया.।

इस बैठक में जेजेपी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़,प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी,प्रदेश सचिव प्रेम सिंह धनखड़,जेजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा,अजय भड़ाना,मनिक मोहन शर्मा,हल्का अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,किशन कपासिया व देवेंदर बक्शी ने भी शीला भयाना को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनायें दीं। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए शीला भयाना ने स्वागत के लिए सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। भयाना ने कहा कि पार्टी ने दूसरा कार्यकाल देकर उन पर विश्वास जताया है वे उसका ऊपरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाहन करेंगी।

WhatsApp Image 2023 05 03 at 11.54.47 AM

उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी समाज के हर वर्ग की पार्टी है और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। प्रदेश का कोई भी राजनैतिक दल महिलाओं को इतना सम्मान और भागीदारी नहीं देता जितना जननायक जनता पार्टी देती है और यही कारण है कि पार्टी लगातार अपना जनाधार बढ़ा रही है। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आने वाले समय में और अधिक ऊर्जा और संकल्प के साथ पार्टी के विस्तार में जुट जाने की अपील की.शीला भयाना ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी और आने वाले समय के लिए अपना विजन साझा किया। इस अवसर पर पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष हरमीत कौर ने भी मीटिंग को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ मुनेश कपसिया, शिवरात्रि इंदौरिया,अनीता,रीना, बीरवती,ममता व शीतल सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *