बलिया – राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन नीति के 8 वर्ष और केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार परिसर में आयोजित विभागीय प्रदर्शनी/स्टालों का फीता काटकर शुभारंभ किया। मंत्री ने स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।
विशेष कार्यक्रम और गतिविधियां:
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।
- पुलिस विभाग की डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
- विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र व्यक्तियों के ऑनलाइन आवेदन भी कराए गए।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
- भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा
- नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री संत कुमार उर्फ मिठाई लाल
- पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह
- मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती ओजस्वी राज
- अपर जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार
- मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन
इस अवसर पर अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को योजनाओं से अवगत कराया गया। प्रदर्शनी में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।
– IBN NEWS BALLIA