Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 04 at 8.15.56 PM

सरकार की नीति और खिलाड़ियों की मेहनत से बरसे मैडलःराजेश नागर

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःविधायक राजेश नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले शहर के दोनों खिलाड़ियों मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना के परिजनों से मिलकर बधाई दी और भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में शहर के युवाओं ने तीन तीन मैडल जीतकर इतिहास रच दिया है। 50 मीटर शूटिंग में जहां हमारे मनीष नरवाल ने गोल्ड मारा है वहीं भाई सिंहराज अधाना ने सिल्वर पर निशाना लगाया है। अधाना 10 मीटर पिस्टल में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। नागर ने कहा कि दोनों ही खिलाडिय़ों सहित अन्य खिलाडिय़ों ने भी टोक्यो पैरालंपिक में भारत का नाम रोशन किया है। इस बार की प्रतियोगिता में अब तक के इतने पदक जीते गए हैं।

जितने कुल पदक अब तक नहीं जीते गए थे। विधायक ने दोनों खिलाडिय़ां के परिजनों से मिलकर उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं और उनके साथ खड़े होने की बात कही। श्री नागर ने कहा कि इस बार के ओलंपिक और पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में हमारे खिलाड़ियों ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें हमारी केंद्र और राय सरकार की नीतियों और खिलाडिय़ों की मेहनत को श्रैय जाता है। खिलाडिय़ों के परिवारों को भी इन उपलब्धियों में सहयोग करने के लिए धन्यवाद करता हूं।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमें अपने मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना दोनों खिलाडिय़ों से काफी उम्मीदें थीं जिनको पूरा कर उन्होंने न केवल देश और हरियाणा बल्कि फरीदाबाद का भी मान बढ़ाया है। जब दोनों खिलाड़ी यहां आ जाएंगे तब उनके सम्मान में जोरदार कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें मैं भी सम्मिलित होउंगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *